काशीपुर। गदरपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली में शिकायत देकर मुडिया कला निवासी एक व्यक्ति पर उसको झूठे प्यार में फंसाकर और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। गदरपुर निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कहा कि ग2 वर्षों से उसकी बातचीत मुडिया कला निवासी एक व्यक्ति से हो रही है।
आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसको प्यार में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। अब जब शादी की बात की जा रही है तो व्यक्ति शादी से मना कर रहा है। महिला ने कहा कि बीते दिन वह उसके घर पहुंची तो व्यक्ति ने उसको घर से निकाल दिया और कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। महिला ने जब जानकारी निकाली तो पता चला कि आरोपी व्यक्ति अधिकांश महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







