Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या,  24 दिन बाद...

अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या,  24 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार 

नैनीताल। पुलिस ने अफसाना हत्याकांड के आरोपी को 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पति ने अवैध संबंध के शक में अफसाना की गला घोंटकर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी बच्चियों को लेकर मथुरा भाग गया था। रुद्रपुर आने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि रुद्रपुर सुभाष कॉलोनी निवासी सौरभ राज ने आठ साल पहले अफसाना से प्रेम विवाह किया था। दोनों पेशे से मजदूरी करते थे। सौरभ पत्नी व दो बेटियों के साथ नीलांचल कॉलोनी फेज में स्थित शिवाजी कॉलोनी में गंगाराम मौर्या के मकान पर किराये पर रहता था। मकान मालिक गंगाराम के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सौरभ आठ अप्रैल की रात करीब 12 बजे घर आया। वह नशे में था और आधी रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अगली सुबह करीब चार बजे सौरभ ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाई और बच्चों को लेकर फरार हो गया। 10 अप्रैल को पुताई के लिए कुंडा खोला तो अफसाना जमीन पर पेट के बल गिरी थी। शव सड़ चुका था और दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने अगले दिन अफसाना के पिता ने आरोपी पति सौरभ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी सौरभ राज को पकड़ने के लिए ट्रांसपोर्टर नगर, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज और एसओजी प्रभारी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी मथुरा रेलवे स्टेशन पर छिपा था। तीन मई को वह बच्चों के दस्तावेज लेने के लिए रुद्रपुर आया था, जहां टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, इसलिए दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। आठ अप्रैल को पत्नी ने लड़ाई की तो उसने गुस्से में गला घोंटकर मार डाला। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक मौजूद रहे। इधर, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस जांच में सौरभ राज ने बताया कि उसकी पत्नी के दूसरे युवक से अवैध संबंध थे। घटना के पहले दिन पत्नी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। वह पूरी रात रोडवेज बस अड्डे में रहा। कहा कि जब वह सुबह घर पहुंचा तो उसने अफसाना से चाय बनाने के लिए कहा। अफसाना ने चाय नहीं बनाई। कहा कि वह अपने प्रेमी को फोन कर बुलाने लगी। इस पर उसने पीछे से पत्नी का गला घोंट दिया। एक हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया। इस दौरान उसकी बेटी ने पूछा पापा यह क्या कर रहे हो तब उसने कहा कि मम्मी के सिर दर्द है, सिर दबा रहा हूं। इसके बाद उसने चाय बनाई और पी। फिर ई-रिक्शा बुलाया और सीधे रोडवेज पहुंचा। यहां से बस पकड़ी और लालकुआं उतर गया। लालकुआं से ट्रेन पकड़कर मथुरा चला गया।

सौरभ राज मजदूरी करता था। जब वह भागा तो उसके पास पैसे नहीं थे। सौरभ ने बच्चों के खाने के लिए प्रेमपाल नाम के व्यक्ति को मथुरा में मोबाइल बेच दिया। सौरभ राज ने मोबाइल के 200 रुपये मांगे लेकिन प्रेमपाल ने उसे 150 रुपये दिए।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर प्रेमपाल को फोन किया तो उसने बरेली में होने के बावजूद कहीं और का पता बता दिया और मोबाइल बंद कर दिया। मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर ने उसका इंतजार किया। फिर मोबाइल खुलते ही लोकेशन का पता चल गया। प्रेमपाल घर से निकला ही था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रेमपाल ने ही पुलिस को बताया कि उसने मथुरा में सौरभ से मोबाइल खरीदा।

आरोपी सौरभ राज ने मोबाइल से अंतिम फोन अपने दोस्त को किया था। फोन की लास्ट लोकेशन बेंगलुरू मिली। ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट बेंगलुरू पहुंचे। वहां जब सौरभ राज के दोस्त से बात की तब पता चला कि सौरभ राज मथुरा में है। उधर मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर मथुरा पहुंचे। यहां से पता चला कि सौरभ राज अपनी बेटी का एडमिशन कराना चाहता है, उसे जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत है और वह रुद्रपुर गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...