Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पत्नी ने की पति की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को...

पत्नी ने की पति की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार  

लुधियाना। टिब्बा रोड की गरेवाल कॉलोनी इलाके में रहने वाले पलविंदर सिंह की उसकी पत्नी ने अपने एक साथी के साथ मिल गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। वारदात तीन दिन पहले की है। सभी को पहले लगा कि पलविंदर की नेचुरल डेथ हुई है। जांच में सामने आया कि पलविंदर की पत्नी निधि ने अपने साथी ललित उर्फ राधे के साथ मिल उसकी हत्या की है। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पलविंदर के भाई धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर निधि और उसके साथी ललित उर्फ राधे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि निधि और पलविंदर की शादी को काफी समय हो चुका है। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। निधि अपने पति से परेशान थी। वहीं आरोपी ललित पलविंदर सिंह की बहन से शादी करना चाहता था। जिसे लेकर उनका विवाद था। पलविंदर शादी के लिए मान नहीं रहा था। निधि ने मौका देखा और उसने ललित को उसके स्टैंड पर अड़े रहने के लिए बोल दिया। इसके बाद दोनों मिल गए और पलविंदर को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बाद में आरोपियों ने इसे नेचुरल डेथ करार देने की कोशिश की।

22 मई की रात करीब सवा नौ बजे पलविंदर घर में था तो आरोपियों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। कुछ समय बाद निधि ने शोर मचा दिया कि पलविंदर को कुछ हो गया है। जब परिजन उसे लेकर अस्पताल गए तो वहां किसी को मौत का कारण पता नहीं चल पाया। जब शव की जांच की गई तो गले पर निशान मिले, जिसके बाद राज खुला। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...