बिहार। एक सनकी सेवानिवृत शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना अरवल जिले के महेंदिया थाना अंतर्गत जमुहारी गांव की है। आरोपी शिक्षक बीरबल प्रसाद मौके से फरार है।घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड शिक्षक बीरबल प्रसाद का अपनी पत्नी से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद की वजह से बीरबल प्रसाद ने अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा की निर्मम हत्या कर दी। फिर शव को लापता करने के उद्देश्य से आरोपी ने और शव को दर्जनों टुकड़े में काट दिया।
अब वह शव को खपाते लेकिन इससे पहले ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में इस्तेमाल हुए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड शिक्षक सनकी है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।
आज जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे तभी सनकी बीरबल प्रसाद ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा को दर्जनों टुकड़ों में काट डाला। जब घर के लोग वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गये। तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।







