Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP दीवार से सिर भिड़ाकर की पत्नी की हत्या, पति के खिलाफ रिपोर्ट...

दीवार से सिर भिड़ाकर की पत्नी की हत्या, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया वैश्य में रागिनी (26 वर्ष) की उसके पति सोहन द्वारा दीवार से सिर भिड़ाकर हत्या की जानकारी पर मंगलवार की देर रात उनके मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दामाद सोहन का व्यवहार हैवानों जैसा है। रागिनी का मानना था, वह सुधर जाएगा। इस कारण वह चुप रही। उसके जुल्म सहती रही।
उन्नाव के थाना पुरवा के गांव मंगतखेड़ा निवासी रागिनी की मां बिंदेश्वरी साहू और सचिन की पत्नी अंशू साहू ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनकी ननद ने सोहन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद रागिनी मायके से कुछ दूर गांव खड़गीखेड़ा में सोहन के संग किराये पर रहने लगी थी। सोहन तीन माह बाद ही रागिनी को पीटने लगा। उन्होंने रागिनी से पुलिस की मदद लेने के लिए कहा, लेकिन रागिनी ने सुधार की गुंजाइश में ऐसा नहीं किया। बाद में सोहन अपने गांव जाकर रहने लगा तो मारपीट के कारण रागिनी ने कई बार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सोहन हर बार सांठगांठ कर लेता।
15 दिन पूर्व सोहन ने रागिनी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रागिनी मायके आ गई थी, उसकी हालत बेहद खराब थी। भाभी और मां ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रागिनी का पांच माह का गर्भपात हो गया था। 21 दिसंबर को रागिनी को सोहन जबरन मायके से ले गया। वह रागिनी के मायके वालों से पांच हजार रुपये भी मांग रहा था। अंशू ने उसे 500 रुपये दिए थे। बुधवार सुबह रागिनी का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोहन के भाई सुभाष ने मुखाग्नि दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
अंशू ने बताया कि सोहन नशेड़ी होने के साथ दबंग प्रवृत्ति का है, इस कारण वे लोग उससे डरते थे। रागिनी एक बार ससुराल नहीं जाना चाहती थी तो सोहन छह लोगों को लेकर उनके घर में घुस गया। रागिनी को जबरन ले गया। एक बार उसने पुलिस से भी फोन कराया था कि रागिनी को भेज दो नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। प्रेम विवाह के समय भी परिजन खिलाफ थे, लेकिन सोहन की दबंगई और रागिनी की जिद के कारण चुप रहे।
अंशू और बिंदेश्वरी ने कहा कि अगर वे लोग सोहन के इरादे भांप जातीं तो वे लोग रागिनी को उसके साथ नहीं भेजते। 21 दिसंबर को सोहन जब रागिनी को मायके से लेकर चला तो उसने कहा भी था कि वह रागिनी को मार देगा। मायके के लोगों ने उसकी धमकी को नशे में कही बात समझकर ध्यान नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...