Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पत्नी और बेटे का रेता गला, हालत गंभीर, जांच शुरू

पत्नी और बेटे का रेता गला, हालत गंभीर, जांच शुरू

हरियाणा। रेवाड़ी के कोसली उपमंडल के गांव श्यामनगर में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे का गला रेता, फिर अपना गला काट कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है। पीजीआई रोहतक में तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्यामनगर गांव निवासी लगभग दिनेश (38) कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मंगलवार को उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी सरोज (37) का गला रेत दिया। इसके बाद उसने 16 वर्षीय बेटे लक्ष्य का गला रेत दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद दिनेश ने खुद अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। मौके का मंजर देखकर लोग दंग रह गए। लोगों ने घटना की सूचना सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कोसली स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में तीनों का इलाज चल रहा है।

दिनेश ने किन कारणों से घटना को अंजाम दिया, यह नहीं पता चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि गृह कलह के कारण दिनेश ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो भाइयों में छोटा है दिनेश : दिनेश दो भाइयों में छोटा है। वह घर पर रहकर खेती का काम करता था। इस हादसे को लेकर पूरा गांव हैरान है। पूरे दिन गांव में इसी घटना की चर्चा होती रही। दिनेश ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही पता चला सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

कोसली थाना प्रभारी मुकेश चंद ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने घटना की सूचना दी थी। बताया गया था कि गांव श्यामनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटे और खुद का गला रेत लिया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो वहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। तीनों को तत्काल उपचार के लिए कोसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीनों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दिनेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पता किया जा रहा है। जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...