Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पत्नी ने प्रेमी और दो भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा...

पत्नी ने प्रेमी और दो भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। करीब ढाई महीने पहले मारे गए प्रिंस चौहान निवासी गोपाल नगर की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रिंस को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो भाइयों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। चारों ने योजना के तहत खाने में जहर मिलाकर प्रिंस और उसकी मां को खिला दिया। प्रिंस की मौत हो गई जबकि उसकी मां समय पर इलाज मिलने से बच गई। पुलिस ने प्रिंस की पत्नी नवदीप कौर निंदी व उसके दो भाइयों न्यूमनसिमरन सिंह व जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी वरुण मेहरा फरार है।

पुलिस ने बताया कि नवदीप ने अवैध संबंधों के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया डीसीपी विजय आमल सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को प्रिंस चौहान की अचानक मौत हो गई थी। रिश्तेदारों ने इस पर शक जताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रिंस की मौत जहर से होने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रिंस की मौत के बाद उसकी पत्नी नवदीप कौर घर से फरार हो गई थी जिससे वह पुलिस के शक के दायरे में थी। छापेमारी कर उसे लुधियाना से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंडित वरुण से ज्योतिष शास्त्र सीखने जाती थी।

इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों के अवैध संबंध कायम हो गए। वरुण उनके घर आने-जाने लगा। दोनों की नजदीकियों को लेकर प्रिंस व उसकी मां को शक होने लगा। धीरे-धीरे घर में झगड़े बढ़ने लगे। इसी दौरान उसने अपने प्रेमी और भाइयों के साथ मिलकर प्रिंस व उसकी मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने जहर मंगवाया और थोड़ा-थोड़ा खाने में मिलाकर दोनों को खिलाने लगी। प्रिंस और उसकी मां की तबीयत बिगड़ने लगी और एक दिन अचानक प्रिंस की मौत हो गई। उसकी मां को समय पर इलाज मिल गया जिस वजह से वह बच गई। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...