Friday, September 18, 2026
Home Crime India शादी के 15 साल बाद जब पत्नी को हुआ कैंसर, तो पति...

शादी के 15 साल बाद जब पत्नी को हुआ कैंसर, तो पति ने किया प्रताड़ित

जालंधर। पति और पत्नी का रिश्ता अटूट माना जाता है लेकिन एक मामला जालंधर में देखने को मिला है, जहां कलयुगी पति ने शादी के 15 साल बाद अपनी पत्नी की कैंसर बीमारी का पता चलने पर उसे संभालने की बजाय उसे बोझ समझा जिसके चलते उसे मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया गया। जिसके चलते महिला थाना में पति गुरदियाल सिंह के खिलाफ महिला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में रामतीर्थ कौर पुत्री स्वगीर्य सरुप सिंह निवासी जालंधर ने आरोप लगाए कि उसका पति गुरदियाल सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी शंकर गार्डन नकोदर उसे बिना दहेज की मांग को लेकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है और उसे जान से मारने की कोशिश करता है। उक्त शिकायत की जांच संबंधित महिला पुलिस थाना की इंस्पैक्टर अनू पलियाल को सौंपी गई जिसमें उन्होंने बताया कि इनकी शादी अक्तूबर 2005 को जालंधर में हुई थी।

इस शादी से उनके 2 बेटे भी है जिनकी आयु करीब 17 साल व 14 साल है। शादी से कुछ दिन बाद ही उसके दहेज घटिया व कम लेकर आने पर उसका पति उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था। पीड़िता ने बताया कि 2019 में उसकी छाती में दर्द होने की बात उसने अपने पति को बताई तो उसके पति ने उसको कामचोर कह कर टाल दिया। लेकिन उसकी यह दर्द बदार्शत न होने के कारण उसके पति की मिन्नतें करने पर उसका पति उसे नीजि अस्पताल में ले गया और उसकी चैकअप की रिपोर्ट उसके दिखाने की बजाए कहने लगा कि रिपोर्ट ठीक आई, सिर्फ इन्फैक्शन हुई है। लेकिन कुछ महीने बाद ही उसकी जब तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो फरवरी 2020 को अस्पताल में डाक्टर ने पीड़िता के सामने ही बता दिया कि उसको चौथी स्टेज का कैंसर है। जिसके चलते उसके पति ने कहा कि डाक्टर को कुछ नहीं पता और उसे पेन किलर की दवाई उसका पति देता रहा। 2021 को उसने अपने भाई को कॉल किया कि उसका इलाज ठीक ढंग से नही हो रहा जिसके चलते उसके भाई उसको पी.जी.आई. अस्पताल लेकर गया वहां पर उसका इलाज करवाया गया। अस्पताल में रहने के बावजूद उसके पति ने उसके बच्चों से उसे नहीं मिलवाया क्योंकि वह बच्चों को बातों में लेकर उसके खिलाफ भड़काता रहता था।

इलाज के दौरान उसका पति 2022 को उसका पति उसे ससुराल परिवार में ला आया और लेकिन कैंसर की बीमारी के चलते उसके पति ने उसे ताहने मारने शुरु कर दिए। उसे एक कमरे में न तो दवाई देते थे और न ही उसे खाना जिसकी चलते उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लग पड़ी। पीड़िता ने बताया कि मेरे नाबालिग बच्चे भी उसके पति की बातों में आकर उसे जान से मारने की कोशिश करते रहे है।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि रामतीर्थ कौर का पति गुरदियाल सिंह अपनी पत्नी से बिना वजह लड़ाई झगड़ा करता है। पीड़िता इस समय कैंसर की भयानक बिमारी से पीड़ित है, जिसका इस समय साथ देना या इलाज करवाने की वजाए उसको अपने से दूर कर रहा है और दोनों बच्चों को गलत तरीके से उसके खिलाफ भड़काना और घटिया दहेज लेकर आने को लेकर मानसिक व शारीरिक तौर से प्रताड़ित करना जांच में सामने आया है। जांच के आधार पर महिला पुलिस थाना में गुरदियाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...