Friday, September 18, 2026
Home Crime India पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध तो फंदे से लटकाकर की...

पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध तो फंदे से लटकाकर की हत्या, सुसराल पक्ष मौके से फरार

सुपौल। परसा वार्ड 1 में बुधवार को एक विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद सुसराल पक्ष घर छोड़ कर मौके से फरार हैं। वही मृतका के मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 01 निवासी मो आसीम की 22 वर्षीय पत्नी शबाना के रूप में हुई है। मृतका की शादी दो साल से पहले हुई थी। इसमें एक सात माह की दूधमुंही बच्ची है।

मृतका का मायके सदर थाना इलाके अमठो वार्ड 08 में अवस्थित है। मृतका के चाचा मो. लुकमान ने बताया कि मेरी भतीजी शबाना की शादी दो साल पूर्व मो आसिफ से कराई थी। आशिफ गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है। जहां बीते एक सप्ताह पहले एक लड़की को अपने साथ घर लेकर चला आया और उसको वहीं रखने लगा। इस अवैध संबंध का शबाना ने विरोध किया। इसके बाद शबाना के मायके वालों ने पंचायत बुला कर उस लड़की को वापस सूरत भेजने की बात रखी। पंचायत के फैसले के बाद उस लड़की को वापस भेज दिया गया। लेकिन, इसको लेकर शबाना से उसका पति खफा रहने लगा और मंगलवार की रात इसी को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद उसे करीब रात करीब 11-12 बजे गले में फांसी लटकाकर मार दिया गया।

इधर, इस बात की जानकारी रात करीब एक बजे मायके वालों को लगी। सूचना पर मायके वाले शबाना के सुसराल पहुंचे तो उसका शव घर के फर्श पर पड़ा था। वहीं घर के सभी सदस्य फरार थे। इसकी जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई। मृतका के मायके वालों ने अंदेशा जताया है कि पति के अवैध संबंध का विरोध करने की वजह से ही शबाना की हत्या की गई है। इधर, सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...