Thursday, March 19, 2026
Home Crime India वक्फ बोर्ड का रेंट कलेक्टर 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

वक्फ बोर्ड का रेंट कलेक्टर 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ने जीरा में छापेमारी कर मोहम्मद इकबाल को दूसरी किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फिरोजपुर के जीरा स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपी से तीन लाख रुपये की कथित दूसरी किस्त बरामद होने के बाद ब्यूरो ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीरा के रहने वाले एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि रेंट कलेक्टर वक्फ बोर्ड द्वारा आवंटित जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर 5 लाख 40 हजार रुपये की अवैध राशि की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही 70 हजार रुपये अग्रिम के रूप में ले चुका था और शेष राशि किस्तों में देने का दबाव बना रहा था।

शिकायत की सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता ने संपत्ति किराया और सरकारी फीस के रूप में वक्फ बोर्ड के नाम 2.98 लाख रुपये जमा करवाए थे। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने यह सभी चेक आरोपी के कार्यालय से जब्त किए।

सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध विंग (EOW) ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में मोहम्मद इकबाल को तीन लाख रुपये स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है और ब्यूरो अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रहा है।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...