Friday, September 18, 2026
Home Crime India राजापुर गांव में अपहरण के बाद विकास पटेल की निर्मम हत्या, पुलिस...

राजापुर गांव में अपहरण के बाद विकास पटेल की निर्मम हत्या, पुलिस ने प्रेम विवाद में हत्या का किया खुलासा

प्रतापगढ़-  कोतवाली देहात क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी विकास पटेल की हत्या का मामला सामने आया है, जो पहले अपहरण के बाद अंजाम दिया गया। विकास का शव चौहर्जन धाम के समीप सोनीपुर गांव में स्थित एक पुराने कुएं से बरामद हुआ। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शव को कुएं से बाहर निकाला।

परिजनों ने बताया कि विकास 4 सितंबर से लापता था। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने मारपीट के बाद उसे जबरन उठा लिया था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही थी, और शनिवार को इस हत्या का खुलासा किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या एक प्रेम विवाद के चलते हुई। विकास पटेल एक गैर बिरादर की लड़की से प्रेम करता था, जिसे लेकर आरोपी नाराज थे। जांच में सामने आया कि पुनीत पुत्र विनोद कुमार सरोज निवासी नमक शायर थाना कोतवाली देहात ने अपने साथियों कुलदीप मुसहर, निसार और बांकेलाल उर्फ रमेश के साथ मिलकर विकास की हत्या की योजना बनाई और अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कुलदीप (22) और पुनीत (19) को उनके आवास से गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी पुनीत ने पूछताछ में बताया कि विकास उसकी भांजी को परेशान करता था और उसकी फोटो भी मोबाइल में खींच ली थी। जब पुनीत ने उसे फोटो हटाने के लिए कहा, तो विकास ने मना कर दिया। इस पर पुनीत के भांजे नितिन (जो बेंगलुरु में रहता है) ने भी उन्हें कहा कि विकास का काम कर दो, क्योंकि वह उनकी बहन को परेशान कर रहा था।

इसके बाद, आरोपियों ने मिलकर विकास को उसके गांव से मोटरसाइकिल पर बिठाकर बाग की ओर ले गए। वहां पहले उसकी पिटाई की गई और जब वह मरणासन्न हुआ, तो गमछे से उसका गला दबा दिया गया। मृतक का शव कुएं में फेंककर आरोपी वहां से भाग गए।

विकास के भाई आकाश पटेल ने बताया कि उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। विकास ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी और कक्षा नौ में प्रवेश लेने के बाद परीक्षा नहीं दी। वह वर्तमान में शादी-विवाह के सजावट के काम में लगा था। आकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच लोग विकास को उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जो गैस एजेंसी के बाहर भी रिकॉर्ड हुए हैं।

परिवार में पिता अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर हैं और बड़े भाई रितेश बेंगलुरु में टाइल्स लगाने का काम करता है।

पुलिस मामले की और गहराई से जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...