Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP गाजियाबाद में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली से चोरी की...

गाजियाबाद में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली से चोरी की कार बरामद

गाजियाबाद – गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है, जिस पर हरियाणा की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी वाहन बेचने की तैयारी में थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंडोली, दिल्ली निवासी महताब और मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी शमीम के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में सक्रिय थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह अब तक करीब 36 वाहनों की चोरी कर चुका है।

इस पूरे नेटवर्क का सरगना हरेंद्र उर्फ हनी बताया जा रहा है, जबकि आस मोहम्मद उर्फ बकरा चोरी की गाड़ियों की बिक्री में मदद करता था। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह सुनसान जगहों और पार्किंग में खड़े वाहनों की पहले रेकी करता था। इसके बाद तकनीकी तरीके से लॉक खोलकर गाड़ियां चोरी की जाती थीं। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे विशेष रूप से पुराने मॉडल की कारों को निशाना बनाते थे, क्योंकि उन्हें चुराना अपेक्षाकृत आसान होता था।

पुलिस के अनुसार, महताब के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 27 और शमीम के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी के बाद नंबर प्लेट बदल देते थे और दस्तावेजों में भी हेरफेर करने की कोशिश करते थे, ताकि वाहन को आसानी से बेचा जा सके।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की अन्य गाड़ियां किन-किन लोगों को बेची गईं। बरामद कार को जब्त कर लिया गया है और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...