Thursday, September 17, 2026
Home Crime India वैशाली डकैती कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

वैशाली डकैती कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। महनार थाना क्षेत्र में अप्रैल की रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार बदमाशों के पास से कई अहम सुराग मिले हैं, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते महनार पहुंचे थे तथा हथियार और औजारों के बल पर घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 50 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी लूट ली गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट के सामान का बंटवारा करने के साथ दूसरी बड़ी घटना की भी तैयारी कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने बिहार से नेपाल सीमा तक कई स्थानों पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि डकैती में शामिल कुछ आरोपी शिवहर जिले में एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी जयराम पासवान, भोला साह और राजीव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जयराम पासवान पर नेपाल और बिहार में कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि भोला साह पर डकैती के 11 मामले दर्ज बताए गए हैं। राजीव सिंह पर भी कई संगीन आरोप हैं।

पुलिस ने बताया कि भोला साह विस्फोटक पदार्थ तैयार करने में भी शामिल रहा है और बम बनाते समय उसकी एक उंगली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...