Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand उत्तराखंड पुलिस ने बरेली में 25 ड्रग्स माफिया किए गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने बरेली में 25 ड्रग्स माफिया किए गिरफ्तार

300 पुलिस कर्मियों ने अगरासपुर गांव में सर्जिकल स्ट्राइक की

बरेली एसएसपी ने जानकारी साझा न करने पर सवाल उठाए

बरेली/रुद्रपुर। उत्तराखण्ड पुलिस ने यूपी में जाकर ड्रग माफिया के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस छापेमारी का नेतृत्व किया। और एक गांव में छापा मारकर दो दर्जन ड्रग माफिया को गिरफ्तार कर उत्तराखण्ड ले आयी।

इस बड़ी कार्रवाई में लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि इस कार्रवाई की बरेली पुलिस को भनक तक।नहीं लगी। बरेली के एसएसपी ने जानकारी साझा नहीं करने पर नाराजगी जताई।

गौरतलभ सीएम धामी के विशेष निर्देश पर राज्य की पुलिस ड्रग सप्लायर के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है। प्रदेश में बरेली इलाके से ड्रग आपूर्ति की लगातार खबरें मिल रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक यह सर्जिकल स्ट्राइक बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी के अगरासपुर गांव में हुई. उधम सिंह नगर के एसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार रात 300 पुलिस कर्मियों के साथ अचानक गांव में धावा बोला.

पुलिस ने 25 ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर उत्तराखंड ले गई. दरअसल, उत्तराखंड में दूसरे प्रदेशों से तस्करी कर लाए गए नशीले पदार्थों को बेचा जा रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि बरेली के ड्रग्स माफिया नशीले पदार्थों को उत्तराखंड में बेचते हैं, जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही थी. इस पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड के डीजीपी ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारी एसपी मणिकांत मिश्रा को दी.

मिश्रा ने 300 पुलिस कर्मियों की एक टीम तैयार की और गोपनीय तरीके से ट्रेनिंग दी. बीती रात एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में बरेली के अगरासपुर गांव पहुंचकर पूरे गांव को घेर लिया गया. घरों की तलाशी के बाद 25 ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर उत्तराखंड ले जाया गया. इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया, जिससे यह पूरी तरह सफल रहा. फिलहाल, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे का दावा कर रही है.

बरेली एसएसपी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

उत्तराखंड पुलिस की बरेली सर्जिकल स्ट्राइक पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों ने सर्जिकल स्ट्राइक के पहले या बाद में कोई जानकारी साझा नहीं की. कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को अवगत कराना बेहद जरूरी था. उन्होंने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य गांव था. उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने सहरी के वक्त रेड की थी और कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी. होली के त्यौहार में खलल मच सकता था.

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...