Friday, September 18, 2026
Home Crime India डरा धमका कर महिला के साथ करता था दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

डरा धमका कर महिला के साथ करता था दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

पानीपत। शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला के साथ पति संग फैक्ट्री में काम करने वाला युवक दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। एक दिन पति ने उसे पत्नी के साथ जबरदस्ती करते पकड़ा तो आरोपित उसके साथ भी मारपीट कर मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के पति ने फैक्ट्री मालिक को घटना से अवगत करा न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां से किशनपुरा चौकी भेजा गया। अब किशनपुरा चौकी पुलिस ने आरोपित सहित दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस बयान में बताया कि वह उतर प्रदेश की रहने वाली है। पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में पति काम करते हैं। वह दोनों बच्चों को लेकर फैक्ट्री में ही बने क्वार्टर में साथ रहती है। पति के साथ में ही फैक्ट्री में काम करने वाला वाहजद अली निवासी दौलतपुर जिला पीलीभीत, उतर प्रदेश भी साथ के क्वार्टर में रहता था। जो पिछले दो साल से उसके साथ जबरदस्ती डरा धमका कर दुष्कर्म करता था। आरोपित उसे धमकी देता था कि अगर पति को बताया तो तेरे बच्चों व पति को जान से मार दूंगा। ऐसे में डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया। पीड़िता के मुताबिक 10 नवंबर को पति फैक्ट्री में काम पर था। तभी आरोपित पीछे से क्वार्टर पर आया और उसे डरा धमका गलत काम करने लगा। इसी दौरान उसके पति आ गए और उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया। लेकिन आरोपित उनके साथ मारपीट कर फरार हो गया था। उसके बाद से आरोपित फरार है। महिला का आरोप है कि ठेकेदार इमाम अली भी आरोपित का साथ देता था।

पीड़िता के पति ने बताया कि वह दो साल पहले ही पानीपत में आया था। जब उसने पत्नी के साथ आरोपित को दुष्कर्म करते पकड़ा तो वह मारपीट करके भाग गया। उसने ठेकेदार को मामले से अवगत कराया ठेकेदार पहले उसे गुमराह करता रहा और फिर पुलिस को शिकायत देने पर धमकाने लगा। उसने फैक्ट्री मालिक को अवगत कराया तो उन्होंने कार्रवाई की सलाह दी। जिस पर वो एसपी कार्यालय पहुंचे। उसने बताया कि ठेकेदार को जब किशनपुरा चौकी में पुलिस ने बुलाया तो उसने वहां भी उन्हें धमकाया। ऐसे में उसने डर के मारे फैक्ट्री से क्वार्टर ही छोड़ दिया और दूसरी जगह बच्चों व पत्नी को लेकर रहने लगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...