Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India अज्ञात लोगों ने सीआई के इंस्पेक्टर पर चलाई गोलियां, बुलेट प्रूफ जैकेट...

अज्ञात लोगों ने सीआई के इंस्पेक्टर पर चलाई गोलियां, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान 

अमृतसर। सदर थानातंर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में बुधवार सुबह सैर कर रहे काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी गई। उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थी, इसलिए वे अकसर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हैं। इसी बुलेट प्रूफ जैकेट से उनका बचाव हो गया। हालांकि इंस्पेक्टर को मामूली चोटें लगी हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात स्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह ने ही पूर्व में तरनतारन के एक विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग का केस दर्ज किया था। जानकारी मुताबिक यह इंस्पेक्टर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित भुल्लर एवेन्यू में रहते हैं। मौजूदा समय में वे फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात हैं।

रोजाना की तरह सीआई के इंस्पेक्टर बुधवार सुबह घर से सैर के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, बावजूद इसके उन्हें मामूली चोटें लग गई। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दूसरी तरफ पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और सदर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभदीप सिंह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने तरनतारन में विधायक के रिश्तेदार पर अवैध माइनिंग के आरोपों में केस दर्ज किया। इसके बाद उनका तबादला फिरोजपुर में कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ समय से धमकियां मिल रही थी, तो इसे देखते हुए ही विभाग ने उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई थी।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...