Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अज्ञात बदमाशों ने चालक व क्लीनर से मारपीट कर लूटा टाइल्स से...

अज्ञात बदमाशों ने चालक व क्लीनर से मारपीट कर लूटा टाइल्स से भरा ट्रक, मुकदमा दर्ज

सोनीपत।  हरियाणा के सोनीपत में लुटेरों ने टाइलों से भरा ट्राला ही लूट लिया। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे पर पर जाखौली टोल प्लाजा से आगे तीन बदमाशों ने चालक व क्लीनर से मारपीट कर टाइल्स से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने चालक व क्लीनर को ट्राला में ही बंधक बना लिया और बाद में पलवल क्षेत्र में गाड़ी से उतारकर भाग गए। कुंडली थाना पुलिस ने ट्राला मालिक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

झज्जर के गांव मातन निवासी महेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके ट्राला पर रोहतक के गांव घरोंठी निवासी रामदर्शन चालक और अजमेर क्लीनर है। दोनों 29 दिसंबर की रात को उनका ट्राला लेकर बहादुरगढ़ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुढ़ी के लिए चले थे। ट्राला में सोमानी टाइल्स भरी थी। जब वह जाखौली टोल प्लाजा से करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचे तो नीले रंग की कार उनकी ट्राला के आगे आकर रुकी। चालक ने ट्राला को रोक लिया। कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं थे। इससे पहले की चालक कुछ समझ पाते कार से तीन युवक उतरे और जबरन ट्राला में सवार हो गए। उन्होंने चालक व क्लीनर को पीटकर उन्हें बंधक बना लिया। एक युवक खुद ही ट्राला चलाने लगा।

बाद में वह चालक रामदर्शन व क्लीनर अजमेर को पलवल के होडल में ट्राला से उतारकर ट्राला भगा ले गए। इसके बाद चालक-क्लीलर ने घटना की जानकारी अपने मालिक महेंद्र को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...