Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चाचा ने भतीजी से गंदा काम करने की कोशिश की, शिकायत दर्ज

चाचा ने भतीजी से गंदा काम करने की कोशिश की, शिकायत दर्ज

वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी भतीजी से गंदा काम करने की कोशिश की। उसने जब मना किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों को बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि आरोपी चाचा ने पहले मैसेंजर के जरिए मेरे पति से संपर्क किया और उसकी शादी को महज दो महीने के भीतर तुड़वा दिया। इसके बाद उसने मेरे ऊपर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मुझे गांव की पंचायत में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया।

इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बनाने वाली मेरी मां और बहन को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में पीड़िता ने बिदुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, आरोपी चाचा ने केस वापस लेने को लेकर पीड़िता के पिता और छोटे भाई को अगवा करने की धमकी दी है। इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक अप्रैल की सुबह की है।

बताया जा रहा है कि पंचायत में मुखिया, सरपंच और कई अन्य लोगों की मौजूदगी में पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की गई। हालांकि, पिटाई के दौरान किसी ने भी पीड़िता को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा ने उसके पति को फेसबुक मैसेंजर के जरिए गलत संदेश भेजकर उनके रिश्ते में दरार डाल दी। इसके बाद पति ने जबरन सात महीने तक उसे अपने पास रखा। आखिरकार, चचेरी बहन ने उसके पति को बहकाकर उसे छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मामले में मुखिया के प्रतिनिधि ने भी आरोपी का साथ दिया और बिजली पोल में बांधकर पीटने की धमकी दी। जब पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया, तो मुखिया प्रतिनिधि ने मामले को दबाने की कोशिश की और केस दर्ज नहीं होने देने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...