Thursday, September 17, 2026
Home Crime Uttarakhand कलयुगी मामा ने अपने ही भांजे को बेचा, 2 लाख में किया...

कलयुगी मामा ने अपने ही भांजे को बेचा, 2 लाख में किया था सौदा, 4 गिरफ्तार

देहरादून। पैसे के लालच में मानसिक रूप से कमजोर अपनी ही मामा की लड़की के दो बच्चो को बेचने को किडनैप करने वाले मामा समेत 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा उसकी बहन के अपने बच्चों के किडनैप होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो पकड़े जाने के डर से अभियुक्त ने बहन के बड़े बेटे को 2 जनवरी को यमुना कॉलोनी के गेट पर छोड़ दिया। छानबीन में अभियुक्त के अपने दो बच्चो को भी बेचने की जानकारी हुई है, जिसके विषय मे पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस में बच्चे को सरकथल शिवाला से सकुशल बरामद कर लिया है।

बीती 2 जनवरी को रीना पत्नी सोमपाल निवासी- कस्बा झालू बिजनौर हाल निवासी- डी टी 45 यमुना कॉलोनी देहरादून के द्वारा कोतवाली कैंट में अपने दो पुत्रों आकाश(5) व विकास(2) का अपहरण होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाई।मामले में पुलिस द्वारा धारा 137(2) बी.एन.एस. में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले में तफ्तीश करने के दौरान यमुना कॉलोनी के आसपास के लोगो से पूछताछ की गई तो पुलिस को महिला के घर मे राकेश नाम के व्यक्ति के आने-जाने की जानकारी हुई। स्थानीय लोगो ने पुलिस को घटना वाली शाम को महिला के अपहृत हुए बड़े पुत्र आकाश को यमुना कालोनी के गेट पर छोड़ते हुए देखे जाने की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा महिला के परिजनो से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया कि वादिनी मानसिक रूप से कमजोर है, 16 दिसंबर को वादिनी व उसके दोनो बच्चो को राकेश व एक वृद्ध महिला अपने साथ यमुना कालोनी से ले गये थे व 30 दिसंबर को राकेश द्वारा महिला को बिजनौर में उसके गांव के पास छोड दिया था।

पुलिस द्वारा छानबीन में इन पूरे मामले में राकेश(52) पुत्र रैतु निवासी कस्बा जाटान मौहल्ला जिला बिजनौर उ०प्र० व उसके साथी राहुल पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोहरपुर काफियाबाद मुरादाबाद हाल पता आई.टी. पार्क, देहरादून के संलिप्त होने में साक्ष्य मिले। राकेश के विषय मे और जानकरी करने पर उसके आर्डियेन्स फैक्ट्री में माली तथा सफाई का काम करने की जानकारी हुई,जोकि 15-16 वर्षों से सहस्त्रधारा रोड पर रहता है। पुलिस ने राकेश के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो राहुल व राकेश के आपस मे संपर्क में रहने की भी पुष्टि हुई। इस प्रकरण में पुलिस को राहुल की पुत्री तानिया(20) की भी संलिप्तता तथा अपहृत बच्चों को अपने पास छिपाने के साक्ष्य मिले।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि तीनो अभियुक्त पुलिस से बचने को लगातार फरार चल रहे थे व इस दौरान अपना मोबाइल नंबर बंद किये हुए थे।जिस पर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल तरीको से अभियुक्तो की खोजबीन करते हुए जानकारियां एकत्रित की तो पुलिस ने तीनो अभियुक्तों के अमरोहा में राहुल की बुआ के घर पर छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसपर एक टीम को तुरंत अमरोहा रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अमरोहा के कटाई में अभियुक्त राहुल की बुआ के घर पर दबिश देते हुए

राकेश व तानिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो ने पूछताछ में उक्त बच्चे को धामपुर में प्रियंका व सैन्टी नाम के व्यक्ति को 02 लाख रू0 में बेचने की जानकारी दी गई। जिसपर टीम ने बच्चो के साथ कुछ अनहोनी न हो, इसके चलते दोनो अभियुक्तो को साथ ले जाकर धामपुर कोढीपुर में दबिश देकर प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों प्रियंका(22) व सैन्टी(25) को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा उक्त बच्चे को सरकथल शिवाला में एक परिवार को बेचने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सरकथल शिवाला से सकुशल बरामद किया गया।

कप्तान अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साफ सफाई का कार्य करते थे व दोनो से अच्छी जान पहचान थी। गत वर्ष दिसम्बर में राहुल की बेटी तानिया द्वारा अभियुक्तो को बताया कि धामपुर में प्रियंका नाम की एक महिला उसके साथ काम करती है तथा उसकी जान पहचान के एक व्यक्ति को एक बच्चे की जरूरत है, जिसके एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है। जिसपर अभियुक्त राकेश द्वारा मानसिक रूप से कमजोर अपने मामा की लडकी रीना के 2 बच्चो को बेचने की योजना बनाई व 16 दिसंबर को वह रीना को बहला-फुसलाकर उसके 02 बच्चो के साथ अपने साथ ले गया। जहाँ अभियुक्त द्वारा राहुल व तानिया के साथ मिलकर रीना के 02 साल के बच्चे को धामपुर में प्रिंयका व सैन्टी को 02 लाख रू0 में बेच दिया। तीनो ने वह पैसे आपस मे बांट लिए।

बच्चे को बेचने के बाद अभियुक्त राकेश द्वारा रीना को उसके घर झालु बिजनौर के पास छोड दिया, पर रीना द्वारा पुलिस में शिकायत जाने पर पकड़े जाने के डर से अभियुक्त राकेश ने 2 जनवरी को बडे पुत्र आकाश को यमुना कालोनी में उसके घर के पास छोड दिया था। अभियुक्तो से पूछताछ में अभियुक्त राकेश द्वारा तानिया व राहुल के साथ मिलकर अपने स्वंय के दोनो बच्चो को भी बेचे जाने के साक्ष्य मिले, जिसके सम्बंध मे और जानकारी की जा रही है। पुलिस द्वारा राहुल की तलाश की जा रही है।

अजय सिंह द्वारा बच्चे को सकुशल ढूंढने वाली टीम को 25 हज़ार रुपये के ईनाम देने की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...