Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ताया ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी...

ताया ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पंजाब। लुधियाना में रिश्ते तार-तार हुए हैं। यहां एक कलयुगी ताया ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। अदालत में चल रहे एक मामले में आरोपी ने युवती को गवाही देने के लिए कोर्ट बुलाया था। कोर्ट से वापस घर छोड़ने के बहाने आरोपी ताया उसे बहला-फुसला कर होटल ले गया। वहां लड़ाई-झगड़ा करने के बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी और वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी की करतूतों का खुलासा किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ताया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका ताया है। आरोपी का एक  सिविल केस कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में आरोपी ताया ने युवती को गवाही देने के लिए अदालत बुलाया था। केस में उसकी गवाही नहीं हुई और अगली तारीख पड़ गई। आरोपी ने पीड़िता से उसे घर छोड़ने के लिए कह दिया। बहला फुसला कर उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पहले युवती के साथ झगड़ा किया और उसे धमकियां दी कि वह उसके मुताबिक ही अदालत में गवाही दे ताकि उसका फायदा हो सके। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी और हिम्मत जुटा परिवार ने छह दिन बाद पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...