Friday, September 18, 2026
Home Crime India चाचा ने सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में...

चाचा ने सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शेखपुरा। एकाएक गांव में ढोल-बाजे की आवाज़ सुनकर हर एक ग्रामीण हैरत में पड़ गए कि इस माह में किसके घर में शादी-ब्याह का कार्यक्रम है। जब घर से निकलकर ग्रामीणों ने देखा कि ढोल-बाजे तो बज रहे है। लेकिन, दूल्हा के जगह पुलिस कर्मी गांव आ रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पश्चात पुलिस ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले चाचा के घर पर इश्तेहार चिपकाया।

महिला थानेदार अनामिका कुमारी ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने से फरार हैं। उस पर डेढ़ महीने पहले अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के वक्त पीड़िता अपने गांव में घर बनाने के सिलसिले में परिवार के साथ आई हुई थी। वह छत पर सो रही थी, तभी आरोपी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मूल रूप से हरियाणा में रहती है। उसके परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज कराया।

महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने चेतावनी दी है कि यदि वह जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। यह अभियान पुलिस द्वारा फरार आरोपियों पर दबाव बनाने और कानून का सख्त संदेश देने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी और कांड के अनुसंधान पदाधिकारी रिशु कुमारी ने किया। इस दौरान अरियरी थानेदार सुनील कुमार राजवंशी भी मौजूद थे। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, बलात्कार और शराब तस्करी से जुड़े कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें महिला थाना और अरियरी थाना में अलग-अलग कांड शामिल हैं। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...