Friday, September 18, 2026
Home Crime India बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को बेरहमी से पिटा, एक...

बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को बेरहमी से पिटा, एक की मौत, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

बेगूसराय। एक बार फिर भीड़ का तालिबानी फरमान देखने को मिला। जहां बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को लोगों ने पकड़कर खूंटे में बांधकर बेरहमी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक मोहित कुमार की मौत हो गई। जबकि घायल राहुल कुमार अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना बीरपुर थानाक्षेत्र के भावनंदपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थानाक्षेत्र निवासी मोहित कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल एक युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आज सुबह भावनंदपुर से एक बकरी चोरी कर भाग रहे थे। तभी लोगों ने दोनों युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बकरी चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। इस दौरान भावनंदपुर के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई और लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों चोर को खूंटे से बांध दिया और फिर पिटाई करने लगे। पिटाई के बाद लोगों ने दोनों चोर को घायल अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में पुलिस दोनों आरोपियों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान घायल आरोपी मोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

इस घटना को लेकर मृतक की मां ने बताया कि बेवजह बकरी चोरी के आरोप में पकड़ लिया और उसे बांधकर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...