पंजाब। फिरोजपुर के जीरा में गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक दो युवकों ने अपनी मां के साथ मिलकर तेजधार हथियार से नशेड़ी पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद तीनों आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस वारदात की जांच कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि रछपाल सिंह (45) गुरुद्वारा सिंह सभा के नजदीक रहता था और नशा करने का आदी था। नशा करने के बाद घर पर आकर पत्नी और दोनों बेटों के साथ मारपीट करता था। परिवार के लोग रछपाल के नशा करने और रोजाना झगड़े से परेशान हो चुके थे।
दो युवकों ने अपनी मां के साथ मिलकर तेजधार हथियार से की पिता की हत्या
RELATED ARTICLES







