Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो छात्रों ने किया प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

दो छात्रों ने किया प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

स्कूल से निष्कासन होने पर बदले की भावना से किया हमला 

नालंदा। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल पर हुए हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 48 घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 16 जनवरी की रात को एनएच-20 के किनारे कासिमचक के पास हुई थी। नालंदा एसपी भारत सोनी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने सैयद नजफ जाफर अहमद उर्फ अयान और आरफिन कुदरत उर्फ साजी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार थाना क्षेत्र के निवासी हैं और इन्हें रेलवे गुमटी के पास से गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से एक कार, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने की साजिश लगभग दो वर्ष पहले रची गई थी। मुख्य आरोपी स्कूल का पूर्व छात्र है। उसने अपनी निष्कासन के बदले की भावना से प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर किए। इस हमले में कुल पांच लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। छात्र के मामा आरफिन कुदरत ने उसे हमले के लिए हथियार मुहैया कराया। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस चौंकाने वाले मामले की जड़ें दो साल पहले की घटना से जुड़ी हैं। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मो. रेयान को स्कूल प्रबंधन ने एक छात्रा के साथ अनुचित हरकत करते हुए पकड़ा था। इस घटना के बाद रेयान को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। बाद में छात्रा के परिजनों के अनुरोध पर रेयान का फिर से स्कूल में दाखिला हो गया, लेकिन इस घटना से आहत रेयान अपनी बेइज्जती का बदला लेने की योजना बना रहा था। इस भावना ने उसे इस खतरनाक कदम उठाने के लिए उकसाया।

प्रिंसिपल पर हमले की गंभीरता को देखते हुए SIT में बिहारशरीफ के प्रभारी डीएसपी सदर, बिहार थाना, दीपनगर, सोहसराय और महिला थानाध्यक्ष के अलावा जिला आसूचना इकाई के अधिकारी भी शामिल किए गए। जांच में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। वहीं, एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...