Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब। फिरोजपुर शहर के मैगजीनी गेट के अंदर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और मंजीत पैलेस के समीप की गली में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। मैगजीनी गेट पर हुई वारदात की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंद्र सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों हत्याएं एक ही संदिग्ध जोड़ी द्वारा की गई हैं। पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले हैं और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। एसएसपी ने विश्वास जताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैगजीनी गेट के भीतर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर रिशव नामक युवक, जो भट्टियां वाला क्षेत्र का निवासी था, अपनी एलसीडी ठीक करवाने आया था। उसी समय दो नकाबपोश युवक दुकान में दाखिल हुए और रिशव पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान एक हमलावर का चेहरा ढकने वाला कपड़ा गिर गया, जिससे उसकी पहचान की संभावना बढ़ गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले मंदिर की दिशा में गए, फिर पिस्तौल निकाल कर दुकान की ओर लौटे और वारदात को अंजाम दिया।

इसी दौरान, मंजीत पैलेस के पास वाली गली में भी उन्हीं आरोपियों ने फायरिंग कर शालू नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। यह घटना हालांकि सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस दोनों मामलों को एक ही संदिग्धों से जोड़ कर देख रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...