Monday, June 22, 2026
Home Crime Uttarakhand अवैध वसूली करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

अवैध वसूली करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून। राजनीतिक दल के नाम पर अवैध वसूली करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। हालांकि जब इस मामले में एसओ राजपुर से बात की गयी तो वह इनकी गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जाहिर करते रहे।

उल्लेखनीय है कि राजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत पिरामिड कैफे लॉज के प्रकाश जोशी ने 20 मार्च को राजपुर थाना पुलिस को सूचित किया कि आज सुबह करीब 12 बजे उसके पिरामिड कैफे लॉज राजपुर रोड़ देहरादून में कुछ लोग आये जिसमें एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता जो कि 40—50 की संख्या में थे बगैर उनकी अनुमति के उनके रेस्टोरेन्ट के अन्दर नारे लगाते हुये दाखिल हुये और स्टाफ के साथ बत्तमीजी व बदसलूकी की गयी जबरदस्ती दबाव बना करके एक लाख सात हजार रुपये 6 लोगो की सैलरी के नाम पर ले गये जिसमें डरा धमका कर सर्विस चार्ज भी ले गये तथा प्रतिष्ठान में मौजूदा स्टाफ को प्रतिष्ठान की छवि खराब करने की धमकी दी गयी और धमकाते हुये कहा कि 70 से 80 हजार रुपये दे दो नहीं तो उनके रेस्टोरेन्ट की ईमेज खराब करने के लिये सारी झूठी विडियो वायरल कर देगें।

जिससे उनके रेस्टोरेन्ट पर कोई भी कस्टमर नहीं आयेगा और बार—बार वहां पर मौजूद लोगो को उकसाने के लिये अपमानजनक तरीके से पहाड़ी मैदानी शब्दो का उच्चारण कर लोगो को उकसाया गया और यह भी कहा गया कि रेस्टोरेन्ट पर ताला लगा देगे चाहे तुम डीएम, सीएम किसी को भी बुला लो इसके बाद जाते हुये मैनेजर प्रकाश जोशी, दीपक शर्मा, श्ौफ हरीश कुमार भोला और मालिक राम शर्मा और ईशान शर्मा को बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त घटना में महेश नेगी, अक्षय कोठारी, प्रकाश चौहान, जितेन्द्र तथा संदीप रावत (पूर्व स्टाफ पिरामिड कैफे लॉज) व आशीष नेगी, आशुतोष भण्डारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, शान्ति प्रसाद आदि जिन्होने यूकेडी लिखी टोपी पहनी हुयी थी शामिल थे। इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिनके नाम आशीष नेगी उर्फ उक्रांद पुत्र जयकृत सिंह नेगी निवासी कर्णप्रयाग जनपद चमोली व हाल दुल्हनियंा नदी पुल के पास कृष्ण विहार किद्दूवाला रायपुर व आशुतोष नेगी पुत्र स्व. ज्ञान सिंह नेगी निवासी विघा सदन निकट सर्किट हाउस पौड़ी व हाल कृष्ण विहार किद्दूवाला रायपुर बताये जा रहे है। पुलिस के अनुसार आशुतोष नेगी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिस पर पोक्सो एक्ट सहित कई मुकदमें दर्ज है। वहीं जब इस मामले में गिरफ्तारी की जानकारी के लिए थानाध्यक्ष राजपुर से फोन पर बात की गयी तो उन्होने गिरफ्तारी पर अनभिज्ञता जताई और उनका कहना था कि अभी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...