Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो बदमाशों ने महिला को गोली मारकर किया घायल, आरोपी फरार

दो बदमाशों ने महिला को गोली मारकर किया घायल, आरोपी फरार

वैशाली। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा खुर्द गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने दरवाजे पर चढ़कर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना भगवानपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से जानकारी ली। इस संबंध में सदर अस्पताल में भर्ती घायल बखरा खुर्द गांव निवासी कमल साह की पत्नी वीणा देवी ने बताया, शुक्रवार शाम वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए तथा दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग कर दिया। फायरिंग में एक गोली महिला के कनपट्टी से होकर नाक को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि उनका गांव के लोगों के साथ पूर्व का विवाद चल रहा है। हालांकि, महिला बदमाशों को नहीं पहचान सकी है। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष शंभूनाथ प्रसाद ने बताया कि बखरा खुर्द गांव में एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आपसी विवाद में गोली चली है। महिला का उसके दामाद से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...