Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India दो बदमाशों ने सिनेमा के संचालक से मांगी लाखों की रंगदारी, छानबीन...

दो बदमाशों ने सिनेमा के संचालक से मांगी लाखों की रंगदारी, छानबीन में जुटी पुलिस 

हरियाणा।  हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट स्थित एमिनेंट मॉल में मिराज सिनेमा के संचालक से दो बदमाशों ने चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। दहशत फैलाने के लिए नकाबपोश युवक ने मॉल के सामने हवाई फायरिंग की। इसके बाद कुछ बोलते हुए मॉल में एक चिट्ठी फेंकी, जिसमें लिखा या पर्ची ऑनर तक पहुंचा देना 50 लाख रुपये चाहिए तो चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। देर रात एसपी मोहित हांडा ने घटनास्थल का जायजा लिया।

घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब छह से सात बजे के बीच दो युवक एक बाइक पर सवार होकर मिराज सिनेमा के बाहर पहुंचे। करीब 20 से 25 साल की आयु के इन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। एक युवक ने सफेद रंग की जर्सी पहनी हुई थी। इस युवक के हाथ में पिस्तौल थी। युवक मॉल के सामने पहुंचने के बाद हवा में पिस्तौल को लहराता है।

इसके बाद हवाई फायर कर गाली दी एक दूसरा युवक जिसने काले रंग की जींस व जर्सी पहनी थी। वह भी उसके साथ मौके से फरार हो जाता है। दोनों युवक मौके पर कागज पर हाथ से लिखी एक चिट्ठी फेंक कर जाते हैं। जिसमें केवल एक लाइन ही लिख थी, या पर्ची ऑनर तक पहुंचा देना 50 लाख रुपये चाहिए तो चाहिए। पर्ची पर इसके अलावा कोई नाम, मोबाइल नंबर कुछ नहीं है। पुलिस ने मिराज सिनेमा के पिछले हिस्से रामपुरा मोहल्ला की गलियों तथा वहां लगे सीसीटीवी खंगाले।

इस घटना की जानकारी के बाद डीएसपी विनोद शंकर, एएसपी राजेश मोहन मौके पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे एसपी मोहित हांडा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार टीम गठित कर मौके पर कवर किया। मॉल के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा था। रात करीब 12 बजे तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस बाइक नंबर के जरिये आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी।

आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है। पुलिस टीम अपने काम पर लग गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोरेंसिक साइंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...