Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand छात्रों को रुपये ऑनलाइन डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी करने...

छात्रों को रुपये ऑनलाइन डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

देहरादून। प्रदेश में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही नजर आ रहे है, लेकिन इस बीच पुलिस द्वारा भी ठगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों को ठगने वाले साइबर ठगों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह छात्रों को रुपये ऑनलाइन डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी करता है। देहरादून से पकड़े गए स्थानीय युवकों ने कमीशन के तौर पर कई बैंक खाते खुलवाए थे। इनमें से एक खाते में एक ही महीने में 35 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। यह गिरोह मूल रूप से गुजरात से संचालित किया जा रहा है। इसकी पड़ताल में एसटीएफ की एक टीम को भी लगाया गया है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले दिनों भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी। इसमें अमेरिका में पढ़ाई करने वाले तमिलनाडु के एक छात्र के साथ रुपये के बदले डॉलर देने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठगे गए थे। भारत में रहने वाले छात्र के परिजनों ने डॉयल 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

इसका संज्ञान उत्तराखंड एसटीएफ ने लिया और अमेरिका में संबंधित छात्र से संपर्क किया। छात्र ने एसटीएफ को बताया कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप से एक नंबर मिला था। उसकी जब इस नंबर पर बात हुई तो उसे ऑनलाइन रुपये को डॉलर में बदलने की बात बताई गई। ऐसे में उसने एक डॉलर की राशि ठग के बताए बैंक खाते में जमा करा दी। उसे एक डॉलर दे दिया गया। ऐसे में छात्र को यकीन हो गया और उसने 70 हजार रुपये खाते में जमा कर दिए। इसके बाद कॉल करने वाले ने अपना फोन बंद कर लिया।

एसटीएफ इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट की टीम ने मोबाइल नंबरों के डाटा विश्लेषण से कई बैंक खातों का भी पता चला। आगे की जांच में सामने आया कि इन खातों में निरंतर धनराशि ट्रांसफर की जा रही है। इनमें से एक बैंक खाता तो ऐसा है जिसमें एक ही महीने में 35 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

प्रथमदृष्टया एसटीएफ को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खोले गए छह बैंक खातों की जानकारी हुई। जांच में आया कि इस गिरोह के कुछ सदस्य देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। टीम ने शुक्रवार रात को एक होम मेड किचन नाम के रेस्टोरेंट में छापा मारा और यहां से दो युवकों को पकड़ लिया गया। इनमें डीएल रोड निवासी दिपांशु सिंह गुरु और पंडितवाड़ी का रहने वाला सौरभ कुमार शामिल है। इनके पास से डेढ़ लाख रुपये, एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और 37 बैंक खातों के डेबिट कार्ड बरामद हुए।

कमीशन लेकर खुलवाए करंट और सेविंग खाते
आरोपी दिपांशु सिंह ने एसटीएफ को बताया कि सात महीने पहले उसकी मुलाकात सौरभ कुमार से हुई थी। उसने सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट खुलवाने की बात बताई थी। बताया था कि सेविंग अकाउंट के लिए उसे 20 से 25 हजार रुपये और करंट के लिए 40 से 50 हजार रुपये मिलेंगे। यह सब जानकार दिपांशु को लालच आ गया। उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शिवालिक बैंक, कर्नाटक बैंक, आईडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, यूको बैंक और फेडरल बैंक आदि में 50 खाते खुलवा दिए। इसके लिए उसने कुछ मजदूरी करने वाले लोगों के भी दो से तीन हजार रुपये देकर खाते खुलवाए।

फर्जी फर्म बनाई
करंट अकाउंट के लिए आरोपियों ने कई फर्जी फर्म भी बनाई। इनमें एबी पैकेजिंग सेंटर, लेडीज बुटीक, श्रीकृष्णा ऑनलाइन स्टोर आदि शामिल हैं। एसटीएफ को आरोपियों के कब्जे से तीन फर्म की मुहर भी बरामद हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि इन खातों की पासबुक व डेबिट कार्ड आदि को ये लोग कुरियर के माध्यम से गुजरात और मुंबई भेजते थे। वहीं से ये पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा है। इसके लिए वहां भी टीमें भेजी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...