Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शिक्षक के साथ निजी बैंक के दो कर्मचारियों ने की लाखों की...

शिक्षक के साथ निजी बैंक के दो कर्मचारियों ने की लाखों की ठगी, दोनों कर्मचारी मौके पर फरार 

मध्य प्रदेश। शहडोल जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक के साथ निजी बैंक के दो कर्मचारियों द्वारा लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सोहागपुर थाना में दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी लगते ही दोनों बैंक कर्मचारी फरार हो गए हैं।

शिकायतकर्ता गुलाब सिंह हलवाई (61) निवासी सोहागपुर गढ़ी ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में पदस्थ है। मेरी पहचान निजी बैंक इंडासेंट में पदस्थ कर्मचारी के साथ रहने वाले वरुण मिश्रा से काफी दिनों से थी, जिसका फायदा उठाते हुए वह चार अप्रैल 2023 को मेरे घर आया और मुझे एवं मेरी पत्नी को एफडी कराने के लिए लुभावनी स्कीम बताई। उसके बाद हम लोग उसके झांसे में आ गए और 20 एवं 50 हजार की दो एफडी कराने की सहमति प्रदान कर दी, जिसके बाद उक्त बैंक कर्मी वरुण मिश्रा द्वारा हमसे एफडी की राशि के साथ-साथ हमारा आधार कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज तथा जानकारी ली।

कुछ दिनों बाद फिर वह अपने साथी अमित कुमार गौतम को लेकर मेरे घर आया। दोनों ने फिर से हमें बैंक की लुभावनी स्कीम बताई। इस तरह वह दोनों लगातार हमारे घर आते रहे और हमे झांसा देकर कई सारे कागज़ लेकर चले जाते थे। कुछ समय बाद जब मैं बैंक गया तो पता चला कि मेरे खाते से अब तक 35 से 40 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं, जिसके बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि उक्त दोनों बैंक कर्मियों द्वारा मुझसे दस्तावेज व जानकारी लेकर मेरे खाते से जालसाजी कर इतने रुपये निकाल लिए हैं।

जब मैं उनसे मिलने बैंक गया तो पता चला कि दोनों कर्मचारी बैंक नहीं आ रहे हैं। कई बार उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत सोहगापुर में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा पीड़ित शिक्षक की शिकायत के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले पर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...