Thursday, September 17, 2026
Home Crime India दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, एक की मौत

दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, एक की मौत

हरियाणा। भिवानी शहर के मिनी बाईपास पर बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली से आ रहे दो भाइयों पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर ही रोककर दोनों भाइयों पर सरेआम हमलावरों ने चाकुओं, पेचकस और तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। झगड़ा बुआ के लड़के के साथ हुआ था, बीच-बचाव में दोनों भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार कर डाले।

लहूलुहान हालत में दोनों भाइयों को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई का उपचार चल रहा था। वारदात की जानकारी मिलने के बाद औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

आकाश सेना में तैनात संदीप को दिल्ली से लेकर उसके गांव अजीतपुरा जा रहा था। इसी दौरान अजीतपुरा निवासी नवीन (33) भी गुरुग्राम से उनके साथ गाड़ी में बैठकर आ रहा था। आकाश के पास एक फोन आया था, जिस पर बोलने वाले युवकों ने उससे बात की थी और फिर उन्हें मिनी बाईपास पर मिलने के लिए कहा। जब उनकी गाड़ी मिनी बाईपास पर पहुंची तो आकाश का बाइक पर सवार तीन आरोपियों से झगड़ा हो गया।

बुआ के लड़के आकाश का बीच-बचाव में नवीन और संदीप आया तो आरोपियों ने उन दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में नवीन के शरीर पर हमलावरों ने चाकुओं और पेचकस के अलावा अन्य तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। जबकि बचाव कर रहे संदीप पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। जिसमें उसे भी गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवीन को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि संदीप भारतीय सेना में है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग सिक्किम में है। संदीप छुट्टी पर घर आ रहा था।

जबकि नवीन शादीशुदा और तीन बेटियों का पिता था। नवीन गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भी परिवार के लोग पहुंचे। हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनूप भी मौके पर पहुंचे और वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई। औद्योगिक पुलिस थाना पुलिस ने घायल संदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। नवीन के शव का वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...