Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दो भाइयों पर चोरों ने किया हमला, एक की मौत, सीसीटीवी में...

दो भाइयों पर चोरों ने किया हमला, एक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

पंजाब। जगराओं के सिधवां बेट के गांव गिद्दडविडि में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा कर रहे दो भाइयों पर चोरों ने हमला कर दिया। जिससे एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको दूसरा भाई अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 37 साल के सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। हुआ यूं कि सुबह सुबह दो चोर उनके घर से बाइक चुरा कर भाग निकले। इस संबंधी पता चलते ही दोनों भाई दूसरे बाइक पर चोरों का पीछा करने लगे। जब उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो पीछे बैठे चोर ने मृतक के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अपने भाई के सिर से खून निकलता देख छोटा भाई उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित अंग्रेजपाल सिंह ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक सिधवां बेट में नौकरी करता है। सुबह करीब चार बजे उनके घर में घुसे चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली। चोर इतने शातिर थे कि उन्हें बाइक को घर के बाहर निकाल कर स्टार्ट किया। बाइक की अवाज सुनकर उसके पिता ने उठ कर देखा तो चोर बाइक लेकर जा रहे थे। जिसके बाद उसके पिता ने उसे व भाई को उठाया। दोनों भाइयों ने दूसरे बाइक पर चोरों का पीछा किया। जब वह पेट्रोल पंप हबडा के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने चोरों को रूकने के लिए कहा।

इस दौरान चोरों ने उन्हें धमकी देते कहा कि वापस चले जाओ नहीं तो मारे जाओगे। इस दौरान जब उसके भाई ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो एक चोर ने उसके भाई के सिर पर किसी लोहे की चीज से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके भाई के सिर से खून ज्यादा निकलता देख कर वह भाई को लेकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मरा हुआ बताया। इस संबंधी सिधवां बेट की पुलिस ने अज्ञात चोर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गिद्दविडि में बाइक चुराने वाले व हत्या आरोपी दोनों चोर घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। आरोपियों ने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखे थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर हत्या आरोपी दोनों चोरों की तलाश शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...