Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बाइक सवार दो युवको ने मेडिकल स्टोर पर बैठे ठेकेदार को गोली...

बाइक सवार दो युवको ने मेडिकल स्टोर पर बैठे ठेकेदार को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज

रोहतक।  हरियाणा के रोहतक के टिटौली गांव में बाइक सवार दो युवक आए और मेडिकल स्टोर पर बैठे ठेकेदार 46 वर्षीय मदन रंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। वह सात माह पहले जेल से बाहर आया था। परिजनों ने शक गांव के दो युवकों पर जताया है, जिनसे 2021 से पुरानी रंजिश चल रही थी। सदर थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

टिटौली गांव निवासी राहुल रंगा ने बताया कि उनके पिता मदन रंगा ठेकेदारी का काम करते थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के अंकित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तभी गांव के दो युवक बाइक पर आए और उसके पिता के पेट में गोली मार दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और तत्काल पिता को पीजीआई ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर डीएसपी विद्यानंद व सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है, साथ ही परिजनों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया।

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, नवंबर 2021 में टिटौली निवासी श्रवण ने शिकायत दी थी कि वह ट्रक चलाता है। अपने चचेरे भाई सुधीर उर्फ ठना के साथ किराना की दुकान के पास बातचीत कर रहा था। तभी मदन आया और कहासुनी करने लगा। आरोप था कि मदन ने पिस्तौल निकाल कर श्रवण व सुधीर उर्फ ठना को गोली मार दी। सुधीर उर्फ ठना तीन गोली, जबकि श्रवण को एक गोली लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मदन को गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर समझौता हो गया और मदन अक्तूबर 2023 में जेल से बाहर आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि मदन का गांव के एक युवक के साथ दो-तीन दिन से तनाव चल रहा था। मदन मंगलवार शाम को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया तो आरोपियों को भनक लग गई और उसके ऊपर गोली चला दी। गोली कलेजे को चीरते हुए पेट में जा धंसी। पीजीआई में उसकी मौत हो गई।

राहुल ने बताया कि उनके पिता ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि मां सुमित्रा नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुरानी रंजिश रखते हुए गांव के दो युवकों ने ही उनके पिता की गोली मारकर हत्या की है। सात साल पहले उन्होंने सरपंची का चुनाव लड़ा था।

वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा। – इंस्पेक्टर मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...