काशीपुर। गोवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा ने कुंडा थाना पुलिस की मदद से गांव इस्लामनगर में दबिश देकर दो लोगों को 23 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर आपरेशन क्रैक डाउन के तहत चलाए जा रहे, अभियान के तहत सीओ अनुषा बडोला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुंडा विक्रम सिंह राठौड़ व गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम इस्लामनगर थाना कुंडा निवासी इबने हसन पुत्र मेहंदी हसन और इरफान पुत्र चांद खां के कब्जे से 23 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई प्रवीण सिंह, मनोज धोनी, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, प्रमोद कुमार, राजकुमार आदि रहे।







