Friday, September 18, 2026
Home Crime India फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की माला लूटने वाले दो...

फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Crime News: रायगढ़ जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग महिला से सोने की माला लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी और घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, संबलपुरी गांव की रेशमी निषाद ने 6 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ संबलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए निकली थीं। दोनों मां मंगला कंपनी की बस से सफर कर रही थीं। सिग्नल चौक के पास बस से उतरने के बाद वे पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग पर स्कूटी से आए दो युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी दुर्घटना के संबंध में पूछताछ करने की बात कही और पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी दौरान एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला झपट ली और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने रामकुमार नायक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 14 सोने की फोकली, एक सोने का पदक और काले मोतियों वाली माला बरामद की है। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...