Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ट्यूशन टीचर ने पांच साल की बच्ची की आंख पर मारी कॉपी,...

ट्यूशन टीचर ने पांच साल की बच्ची की आंख पर मारी कॉपी, चली गई रोशनी, केस दर्ज

हरियाणा। समालखा की गांधी कॉलोनी में एक ट्यूशन टीचर ने पांच साल की बच्ची की आंख पर कॉपी फेंककर मारी। इससे बच्ची की आंखों से खून बहने लगा और उसकी रोशनी चली गई। करीब एक माह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद भी बच्ची की आंख को बचाया नहीं जा सका। अब बच्ची के दादा की शिकायत पर समालखा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी कॉलोनी, समालखा निवासी रामदीन ने बताया कि वह पेशे से मजूदर है। उसकी पांच वर्षीय पोती प्रीति कॉलोनी में ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मार्च में ही स्कूल में उसका दाखिला कराया था। इसी स्कूल में महिला टीचर प्रवीण भी पढ़ाती है। परिजन स्कूल के बाद प्रीति को प्रवीण के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भी भेजते थे। उसकी दूसरी सात वर्षीय पोती भी प्रवीण के पास ट्यूशन जाती थी। बीती पांच अप्रैल को परिजनों ने दोनों बहनों को ट्यूशन के लिए आरोपी शिक्षक प्रवीण के पास भेजा था, जहां गुस्से में शिक्षक ने प्रीति के आंख पर कॉपी फेंककर मारी।

यह प्रहार इतना तेज था कि मौके पर ही मासूम प्रीति के आंखों से खून बहने लगा और वह चिल्ला उठी।शिक्षक ने उसका मुंह धुलवाने के बाद चुप कराकर घर भेज दिया। जब प्रीति घर आई तो उसकी चोटिल आंख सूज गई थी और अब भी खून बह रहा था। तब उसकी बहन ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन प्रीति को पानीपत में एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टर ने बताया कि आंख में अंदर तक चोट लगी है। खून के कारण इंफेक्शन हो गया है, इसलिए उसकी आंखों की रोशनी चली गई। अब तक प्रीति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी टीचर प्रवीण पर कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...