Friday, September 18, 2026
Home Crime India गिरफ्तारी की धमकी से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,...

गिरफ्तारी की धमकी से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला 

कैथल। कंबाइन मशीन के पैसे मांगने और गिरफ्तारी की धमकी से परेशान होकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव थेह खरकां निवासी 24 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। युवक ने रात करीब सवा दस बजे अपने घर में ही फंदा लगा लिया। इससे पहले एक वीडियो रिकॉर्ड की थी, जिसमें दो व्यक्तियों पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहा है। वीडियो अपने जीजा जींद निवासी जितेंद्र सिंह और गांव खरकां के सरपंच मनप्रीत सिंह के पास भेज दी थी।

मृतक के पिता ज्ञान सिंह की शिकायत पर गांव खरकां हाल निवासी इटारसी, होशंगाबाद मध्य प्रदेश बलविंद्र सिंह और खरकां निवासी बलदेव सिंह के विरुद्ध गुहला थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि उसका बेटा गुरजीत कंबाइन मशीन पर ड्राइवरी का काम करता था।

आरोपित बलविंद्र कुछ साल पहले उनके पास हेल्पर का काम करता था। वह तीन साल से परिवार के साथ मध्य प्रदेश में रह रहा था। जून 2024 में गुरजीत ने बलिंद्र से पुरानी कंबाइन मशीन खरीदने को लेकर बात की थी। उसके साथ एक पुरानी मशीन पांच लाख 60 हजार रुपये में दिलवाने को लेकर बात पक्की हो गई थी।

24 अगस्त को गुहला कोर्ट में इसके लिए एक शपथपत्र भी बनवा लिया था और सारे पैसे भी ले लिए थे। वह और उसका बेटा मशीन लेने के लिए मध्य प्रदेश गए तो बलविंद्र ने उन्हें मशीन नहीं दी। वे दोबारा उसके घर गए और उसे दस लाख 50 हजार रुपये कीमत की मशीन दिलवा दी। बलविंद्र के पास पांच लाख 60 हजार रुपये पहले गए हुए थे और एक लाख 40 हजार रुपये दे दिए। बकाया साढ़े तीन लाख रुपये किस्तों में देने थे।

छत्तीसगढ़ में दर्ज करवा दिया मशीन चोरी का केस
वह और उसका बेटा गुरमीत मध्य प्रदेश में ही कंबाइन चलाते रहे। बलविंद्र ने उनसे मशीन छीन ली और सारे पैसे एक साथ मांगने लगा। इसके बाद उन्होंने दोबारा मशीन ले ली और मशीन को उड़ीसा भेज दिया गया। बलविंद्र ने गुरजीत के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में मशीन चोरी करने का केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने मशीन को थाना में खड़ा कर लिया था। इसको लेकर 13 जनवरी 2025 को गांव के गुरुद्वारा में पंचायत हुई थी। इस पंचायत में गांव का सरपंच, दोनों आरोपित सहित कई लोग मौजूद थे। पंचायत में भी आरोपित तीन लाख रुपये मांगने लगे और नहीं देने पर गिरफ्तार करवाने की बात करने लगे।

इसके बाद रात करीब सवा दस बजे उसके दामाद जितेंद्र का फोन आया कि गुरजीत आत्महत्या कर रहा है और उसके पास एक वीडियो रिकार्ड करके भेजी है। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका बेटा फंदे पर लटका हुआ था। गुहला थाना प्रभारी एसआई रामपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...