Friday, June 19, 2026
Home Crime India प्यार का जाल, और फिर ब्लैकमेलिंग: युवती और दो साथी गिरफ्तार

प्यार का जाल, और फिर ब्लैकमेलिंग: युवती और दो साथी गिरफ्तार

मुंबई निवासी युवती ने रेप का झूठा आरोप लगाकर मांगी तीन लाख की फिरौती, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

हरियाणा। अंबाला के पड़ाव थाना क्षेत्र में एक हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसमें एक युवती अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवकों को झांसे में लेकर होटल बुलाती और फिर झूठे आरोप लगाकर उनसे मोटी रकम वसूलने का खेल खेलती थी। हाल ही में मुंबई की रहने वाली आरती उर्फ मीना ने दिल्ली से एक युवक को अंबाला बुलाया और होटल में रात गुजारने के बाद सुबह पुलिस को फोन कर झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश की।

हालांकि, युवती ने थाना पहुँचने के बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई और अपने कथित भाई मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली और सहयोगी दिनेश सहगल के साथ युवक पर दबाव बनाकर 3 लाख रुपये की मांग की। मामला तब संदिग्ध लगा जब बातचीत थाने के पास ही किसी लेन-देन को लेकर हो रही थी। पुलिस ने समय रहते दबिश देकर तीनों आरोपियों को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित पक्ष की ओर से सामने आए गंभीर आरोप
हरि पैलेस निवासी रजत ने बताया कि उसका रिश्तेदार अंकुश, दिल्ली की आरती से संपर्क में था। दोनों की बातचीत के बाद 12 जून को होटल में मुलाकात हुई। सुबह होते ही आरती ने अचानक पुलिस बुला ली और फिर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू किया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरती पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रही है।

पूर्व नियोजित साजिश की गवाही देती हैं घटनाएं
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि युवती द्वारा शिकायत न दर्ज कराना और ‘भाई के आने का इंतजार’ करना पुलिस के लिए पहला संकेत था। जैसे ही लेन-देन की प्रक्रिया शुरू हुई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रकम सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर BNS की धारा 61 (आपराधिक साजिश), धारा 308(2) (जबरन वसूली) सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...