Monday, September 21, 2026
Home Crime India ग्रेटर नोएडा में किन्नर चांदनी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद...

ग्रेटर नोएडा में किन्नर चांदनी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा –  तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है, जो फिलहाल तुगलपुर गांव में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक मनोरंजन शर्मा पिछले कई वर्षों से एक साथ किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के अन्य लोगों से संपर्क और देर रात घर लौटने को लेकर आरोपी को शक था, जिसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के मुताबिक, 24 मई को तुगलपुर गांव में किन्नर चांदनी का शव मिलने की सूचना मिली थी। घटना के बाद थाना नॉलेज पार्क में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।

मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास कच्चे रास्ते पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या के बाद वह पूरे दिन शव के पास ही मौजूद रहा। आरोपी ने बताया कि वह पिछले सात साल से मनोरंजन शर्मा के साथ रह रहा था और उसे मृतक के अवैध संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार को झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी ने गुस्से में आकर मनोरंजन का सिर दीवार में दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...