Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi लेनदेन या बदला? सीमापुरी में 22 वर्षीय नफीस की निर्मम हत्या

लेनदेन या बदला? सीमापुरी में 22 वर्षीय नफीस की निर्मम हत्या

पुलिस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को किया गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के लगाए आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में देर रात 22 वर्षीय युवक नफीस की चाकू और पेचकस से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की वजह को लेकर दो पहलू सामने आए हैं—एक ओर जहां पुलिस इसे लेन-देन से जुड़ा विवाद बता रही है, वहीं परिजनों का दावा है कि नफीस पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने बदले की भावना से हमला किया, क्योंकि उन्हें शक था कि नफीस ने उनके खिलाफ वीडियो वायरल किया था।

घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे न्यू सीमापुरी, ई-ब्लॉक, बंगाली बस्ती में हुई। मृतक नफीस इलाके में चाय का खोखा चलाता था। आरोप है कि कुछ दिनों पहले इलाके में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने के बाद से नफीस पर संदेह किया जा रहा था। इसी रंजिश में आरोपी दिनभर उससे उलझते रहे और रात में उस पर घातक हमला कर दिया।

हमले में पेचकस को नफीस की नाक में गहराई तक घोंपा गया और चाकू से पेट में वार किया गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को रात 12:15 बजे मिली।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया और एक ही परिवार के पांच आरोपियों—सोहेल (20), उसका भाई शेख इस्लाम (27), जीजा नदीम उर्फ नजरूल (43), मां सलमा बेगम (55) और मामूनी (32)—को गिरफ्तार कर लिया है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, प्राथमिक जांच में घटना का कारण पैसों को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शनिवार दोपहर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दिलशाद गार्डन स्थित लेबर चौक पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण क्षेत्र में नशे का अवैध धंधा पनप रहा है, जिसके चलते यह हत्या हुई। करीब दो घंटे तक सड़क पर शव रखकर विरोध जारी रहा। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर वहां से हटे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...