Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पत्नी के प्यार की परीक्षा लेने के लिए ब्लेड से वार कर...

पत्नी के प्यार की परीक्षा लेने के लिए ब्लेड से वार कर किया लहूलुहान, एफआईआर दर्ज

सिरसा। मुसाहिब वाला गुरुद्वारे के पाठी ने पत्नी के प्यार की परीक्षा लेने के लिए गुरुद्वारे में उसे ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसने पत्नी से कहा कि अगर तुम्हारे मुंह से चीख निकली तो समझूंगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती हो। असहनीय दर्द सहने के बावजूद पीड़िता पाठी पति को अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए चुप रही। सूचना मिलने पर पिता ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जिला मानसा पंजाब निवासी पीड़िता की शादी सिरसा जिले के गांव अलीकां निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति गांव मुसाहिब गांव के गुरुद्वारे में पाठी का काम करता है। वह अपने पति के पास 27 दिसंबर को गुरुद्वारे में आई थी। इस दौरान उसका पति उसे कहने लगा कि तू मुझे कितना प्यार करती है। पीड़िता ने जवाब दिया कि बहुत ज्यादा।
पीड़िता के मुताबिक उसका पति कहने लगा कि मैं तुझे चोट मारता हूं और देखता हूं कि तुम चीखती हो या नहीं। अगर चीखी तो साबित हो जाएगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती। इसके बाद पति जगतार ने उसका हाथ पकड़कर ब्लेड से कई जख्म कर दिए। पति को अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए पीड़िता चुपचाप दर्द सहती रही, लेकिन कई जख्म होने से लहूलुहान होकर पीड़िता बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर सूचना दी। पिता ने उसका उपचार कराया। फर्श पर गिरा खून साफ कर सबूत मिटाने का भी आरोप पति पर लगाया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि एक महीने पहले उसका पति के साथ झगड़ा हो गया था। पंचायत भी हुई थी। पति ने धमकी दी है कि वह उसके मां-बाप को मरवा देगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति से पहले भी कई तरह से उसे प्रताड़ित कर चुका है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...