Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand बैंक के लोन से छुटकारा पाने के लिए नौकर की मदद से...

बैंक के लोन से छुटकारा पाने के लिए नौकर की मदद से की पत्नी की हत्या, पढ़िए पूरी खबर  

रुड़की। पति ने बैंक के लोन से छुटकारा पाने को ऐसी शातिराना चाल चली कि पुलिस भी दंग रह गई। पति ने नौकर की मदद से अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद बाद हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया था। लेकिन, पुलिस ने जांच के बाद हत्यारेपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने 44 लाख के बैंक कर्जे से छुटकारा पाने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रुड़की कोतवाली में मामले का खुलासा किया। हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लापता मनीषा का शव अभी तक बरामद नहीं किया है। मनीषा की टोपी, पिट्ठू बैग, बाइक, हेलमेट और कार बरामद की है।

पुलिस कप्तान ने बताया कि  मनीषा के नाम पर 44 लाख रुपये का बैंक लोन था। मनीषा का पति अतेंद्र पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गांव झड़का थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ हरिद्वार  ज्वालापुर में आटा चक्की का काम करता है। अतेंद्र ने चक्की लगाने के लिए लोन पत्नी के नाम पर लिया था। इस बीच अतेंद्र का बैंक की एक महिला कर्मी के साथ अच्छे संबंध बन गए। मनीषा को जब इसका पता चला तो क्लेश होने लगा। इस बीच अतेंद्र को पता चला कि यदि मनीषा की मौत हो जाती है तो बैंक की ओर से लोन माफ कर दिया जाएगा। जिसके बाद अतेंद्र ने अपनी पत्नी मनीषा की हत्या करने की योजना बनाई। और पत्नी को नशा देने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी अतेंद्र ने बताया  कि उसने मनीषा को घटना के दिन धोखे से नशा कराया और कार से हरिद्वार लेकर आया। इस काम में आरोपी ने अपनी आटा चक्की में  काम करने वाले नौकर अजय प्रकाश पुत्र भानू प्रकाश को पांच लाख रुपये देने की बात करके उसका सहयोग लिया।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मनीषा को नशे की हालत में नसीरपुर के पास गंगनहर में फेंक दिया। इसे दुघर्टना दर्शाने के लिए  नौकर अजय ने अपनी बाइक को भी नहर में फेंक दिया। ताकि पूछताछ होने पर बताया जा सके कि वह  मनीषा को बाइक से लेकर जा रहा  था। और बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी थी। मनीषा के परिजनों ने बीते शनिवार को कोतवाली आकर अतेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। नौकर अजय  ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में  सारा राज उगल दिया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...