Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India अब तक 50 लड़कियों को फंसाया, कनाडा का नागरिक बनकर 60 लाख...

अब तक 50 लड़कियों को फंसाया, कनाडा का नागरिक बनकर 60 लाख ठगे

शारीरिक शोषण भी किया
 

जालंधर। जालंधर देहात पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। इसने कनाडा के नागरिक के तौर पर अपनी प्रोफाइल शादी डॉटकॉम पर बना रखी थी। आरोपी पंजाब के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। शारीरिक शोषण के बाद आरोपी ठगी भी करता था। जालंधर देहात पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि जालसाज अब तक करीब 50 लड़कियों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है। वहीं कई के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। जालंधर देहात पुलिस के पास पीड़ित लड़कियों की शिकायतें आने पर मामला का खुलासा। इसके बाद आरोपी को गोराया पुलिस ने दबोचा है।

गोराया थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि हिम्मत करके एक लड़की ने शिकायत दी। उसने बताया कि एक युवक ने अपने आप को कनाडा का नागरिक बता 1.50 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी 60 हजार रुपये और मांग रहा है। लड़की ने यह भी बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

आरोपी की पहचान हरपाल सिंह निवासी बेहला थाना टलेवाल जिला बरनाला के रूप में हुई है। खास बात यह है कि हरपाल सिंह कभी कनाडा गया ही नहीं है लेकिन वह खुद को कनाडा का नागरिक बता लड़कियों को फंसाता था। आरोपी लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताता। उसने शादी डॉट कॉम पर संदीप सिंह कनाडा के नाम से प्रोफाइल बनाई थी।

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान फोन से करीब 50 लड़कियों की फोटो मिली हैं। इन्हें आरोपी ने झांसा देकर फंसाया था। आरोपी इन लड़कियों को शादी के बाद कनाडा ले जाने के सपने दिखा रहा था। अब तक इसने लड़कियों से 60 लाख रुपये की ठगी की है।

असिस्टेंट मैनेजर और प्रोफेसर को भी बनाया शिकार
आरोपी बेहद शातिर है और अब तक बैंक की असिस्टेंट मैनेजर, नर्स, इमीग्रेशन, प्रोफेसर समेत कई शिक्षित लड़कियां को फंसा चुका है। कुछ लड़कियों ने तो इसके बहकावे में आने के बाद नौकरियां तक छोड़ चुकी हैं। एसएचओ ने कहा कि करीब पांच लड़कियां अब तक सामने आ चुकी हैं। कुछ डर के मारे आगे नहीं आ रहीं।

ठगी के अलावा कोई काम नहीं करता आरोपी
हरपाल सिंह कोई काम नहीं करता। पिता की गांव में एक छोटी सी दुकान है और उसकी दो बहनें हैं। आरोपी के पास एक कार है। यह भी एक लड़की से वसूली गई रकम पर ली है। इसके अलावा दो एपल के महंगे मोबाइल फोन भी हैं। यह भी लड़कियों से ही हासिल किए हैं। आरोपी ने अपना जाली वीजा बनवाया था ताकि लड़कियों को इसी के सहारे फंसा सके। इसके अलावा हरमन सिंह के नाम का जाली आधार कार्ड, नकली कोविड प्रमाण पत्र बनवाया। हरपाल ने शादी डॉटकॉम से रिश्ता देखने के बाद विवाह किया था। मगर पत्नी और उसके बीच अदालत में तलाक का केस चल रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...