Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India जमीन कब्जाने पहुंचे दबंगों ने बुजुर्ग और बेटे को लाठियों से पीटा

जमीन कब्जाने पहुंचे दबंगों ने बुजुर्ग और बेटे को लाठियों से पीटा

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में भू-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। चिड़ैया थाना क्षेत्र के कोसी तटबंध इलाके में जमीन कब्जाने की कोशिश के दौरान दबंगों ने एक बुजुर्ग और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना बभन टोली गांव की बताई जा रही है। पीड़ित 74 वर्षीय बालदेव पौद्दार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे खगड़िया जिले का कुख्यात भू-माफिया वशिष्ठ सिंह उर्फ वशिष्ठ महतो अपने बेटे और सहयोगियों के साथ उनकी लगभग दो एकड़ जमीन पर पहुंचा। आरोप है कि दबंगों ने जबरन पिलर गाड़कर चारदीवारी निर्माण शुरू कर दिया और जमीन पर कब्जे की कोशिश की।

जब इस बात की जानकारी बालदेव पौद्दार, उनके 42 वर्षीय बेटे माधव पोद्दार और परिवार की महिलाओं को हुई तो वे मौके पर विरोध करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर बुजुर्ग और उनके बेटे को बेरहमी से पीट रहे हैं और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा जा रहा है।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए खगड़िया जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार ने चिड़ैया थाना और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...