Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India बनोंदी टोल प्लाजा पर बदमाशों का तांडव, जमकर की तोड़फोड़ और टोल...

बनोंदी टोल प्लाजा पर बदमाशों का तांडव, जमकर की तोड़फोड़ और टोल कर्मियों से की मारपीट

टोल संचालक का आरोप—1.80 लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

अंबाला। बनोंदी स्थित टोल प्लाजा पर देर रात अराजकता का नजारा देखने को मिला, जब कारों में सवार कुछ युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की। हथियारों से लैस आरोपियों ने टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के बाद टोल प्लाजा के उपकरणों और कार्यालय को नुकसान पहुंचाया। टोल प्रबंधन ने घटना में लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे दो से तीन कारों में सवार युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। कर्मचारियों द्वारा टोल शुल्क मांगे जाने पर विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। आरोप है कि बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और टोल प्लाजा में लगे सेंसर, कांच, कंप्यूटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

नकदी लूट का भी आरोप

टोल संचालक देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी जाते समय टोल प्लाजा से करीब 1.80 लाख रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गए। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। टोल प्रबंधन के अनुसार, इस वारदात में लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आरोपियों पर मामला दर्ज

शहजादपुर थाना पुलिस ने पानीपत निवासी टोल संचालक देवेंद्र सिंह की शिकायत पर नारायणगढ़ निवासी अंकुश, आकाश और हैप्पी सैनी के खिलाफ लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट और दंगा करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोबारा धमकी देने का आरोप

टोल संचालक का यह भी कहना है कि आरोपी जाते समय कर्मचारियों को दोबारा टोल वसूली करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद टोल कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी शहजादपुर अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट और दंगा करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। नकदी लूट के आरोप की भी अलग से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...

प्राणघातक हमले के मामले में जिला अदालत का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 साल की जेल

बहराइच: बहराइच की जिला अदालत ने प्राणघातक हमले के एक बेहद गंभीर और पुराने मामले में त्वरित न्याय करते हुए दो आरोपियों को दोषी...

दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की...

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर...

नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय रिया ने लगाई फांसी, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता...