Thursday, October 29, 2026
Home Crime India पश्चिम सिंहभूम में लूटपाट और गोलीबारी के तीन मामलों का खुलासा, ओडिशा...

पश्चिम सिंहभूम में लूटपाट और गोलीबारी के तीन मामलों का खुलासा, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले में लूटपाट, फायरिंग और चोरी के प्रयास से जुड़े तीन मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अनिल चातर उर्फ अनिल मुंडा उर्फ बच्चा के रूप में हुई है। वह ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ठकुरानी टांकुरा का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिम सिंहभूम के अलग-अलग इलाकों में तीन वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना 5 अक्टूबर की शाम जेटेया थाना क्षेत्र के कोटगढ़ चौक के पास हुई थी। यहां विभीषण तिरिया मोटरसाइकिल रोककर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कट्टे से गोली चला दी, जो उनके कान के पास से निकल गई। इस घटना में वह घायल हो गए। मामले में 6 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दूसरी वारदात नोवामुंडी थाना क्षेत्र के पचायसाई स्थित रुपेश ठाकुर के मुर्गी फार्म में हुई। आरोप है कि बदमाशों ने वहां घुसकर सुरक्षा गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाने का प्रयास किया। रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने दराज को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में भी 6 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था।

तीसरी घटना 6 अक्टूबर को तांतनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। यहां पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी इमामुद्दीन अंसारी की गर्दन पर चापड़ रखकर छह हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान लूट लिया गया था। इस मामले में 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

लगातार हुई इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिल चातर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।

छापेमारी दल में किरीबुरू और जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के अलावा नोवामुंडी अंचल निरीक्षक बासुदेव मुंडा, रितेश कुमार सिंह, नयन कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की भूमिका में तैनात था आरोपी, कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस देने के लिए गिरोह को भेजा था IP देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल...

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

स्मैक, 863 ग्राम चरस और 52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के...

ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को 20 साल के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की भूमिका में तैनात था आरोपी, कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस देने के लिए गिरोह को भेजा था IP देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल...

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

स्मैक, 863 ग्राम चरस और 52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के...

ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी को 20 साल के...

फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने के मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तीन और आरोपियों को...

देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।...

गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद

गाजीपुर। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए स्वाट टीम और जंगीपुर थाना पुलिस ने कथित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश...

कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार

कानपुर। बिजली के तारों की कटिंग और ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का कानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चौबेपुर पुलिस...

गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। तीन आरोपियों ने कार्यालय के...

देहरादून में युवती से मोबाइल छीनने वाला सहारनपुर का युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

देहरादून। राजधानी में मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने सहारनपुर निवासी 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज

आगरा। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य में बड़े मुनाफे का भरोसा देकर दो ठेकेदारों के साथ 13.20 करोड़ रुपये की कथित...