विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से तीन लोगों का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 161 पव्वे देसी शराब के बरामद किये हैं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी ने बताया कि सहसपुर पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान तीन लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों से देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पौंदई पुल के पास से 55 पव्वे देसी शराब के साथ बबलू पुत्र जबरु निवासी शिव मंदिर गली जमनपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि हसनपुर हिन्दूवाला क्षेत्र से अनुज पुत्र प्रेम सिंह निवासी निरजंनपुर पटेलनगर देहरादून को 52 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी यशपाल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी लक्ष्मीपुर सहसपुर से चोरखाला सहसपुर के पास तलाशी लेने पर 54 पव्वे देसी शराब बरामद किये हैं।







