Sunday, September 20, 2026
Home Crime India चोरों ने शिक्षक के बंद मकान को बनाया निशाना, 5 हजार की...

चोरों ने शिक्षक के बंद मकान को बनाया निशाना, 5 हजार की नगदी व सोने-चांदी के गहने लेकर हुए फरार  

चरखी दादरी।  हरियाणा के चरखी दादरी के झोझूकलां क्षेत्र के पालड़ी गांव निवासी शिक्षक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान के ताले चटकाकर 5 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के गहने और एक डिजिटल कैमरा चोरी कर ले गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने शिक्षक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दो दिन के अंदर दूसरी चोरी होने से पालड़ी के ग्रामीण चिंतित हैं।

झोझूकलां थाना पुलिस को दी शिकायत में पालड़ी निवासी विपिन कुमार पुत्र महिपाल सिंह ने बताया कि वो लोहारू राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कार्यरत्त हैं और उनका परिवार महेंद्रगढ़ रहता है। शनिवार व रविवार को वो गांव स्थित अपने घर आ जाते हैं। विपिन ने बताया कि 12 जुलाई को गांव स्थित घर के ताले बंद करके कॉलेज में गया था और उसके बाद महेंद्रगढ़ चला गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 जुलाई को जब वो गांव पालड़ी स्थित घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद जब वो अंदर पहुंचा तो कमरों के ताले भी टूटे मिले।

अनहोनी का अंदेशा होने पर उसने सामान की जांच की तो संदूक से 5000 रुपये, एक डिजिटल कैमरा, 2 चांदी की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी व 2 जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और विपिन की शिकायत के आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।

13 जुलाई की अलसुबह भी हुई थी चोरी
पालड़ी गांव में चोरी की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले 13 जुलाई की अलसुबह गांव निवासी शिक्षक अशोक कुमार के घर भी चोर घुस थे। अशोक के घर से चोरों ने एक एलईडी, चांदी के सिक्के और 10200 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...