Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दो छात्र संघों के बीच हुई मारपीट, तमाशबीन बने रहे प्रिंसिपल, दोनों...

दो छात्र संघों के बीच हुई मारपीट, तमाशबीन बने रहे प्रिंसिपल, दोनों पक्षों के छात्र लहूलुहान

मध्य प्रदेश। जिले के ब्यौहारी महाविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लहूलुहान छात्र दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह पूरा का पूरा घटनाक्रम प्रिंसिपल कार्यालय के सामने हुआ है और घटना के समय प्रिंसिपल भी मौजूद थे। इसके बाद भी कोई बीच बचाव करने आगे नहीं आया, जब मारपीट की घटना समाप्त हो गई। तब प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव किया। तब तक छात्र लहूलुहान हो चुके थे।
जानकारी के अनुसार पंडित राम किशोर कला और वाणिज्य महाविद्यालय में दो छात्र संघों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान प्रिंसिपल के सामने ही छात्र संघ के नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई, जिसमें छात्र घायल हो गए। मारपीट के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कालेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई है।

प्रिंसिपल आर के तिवारी ने बताया कि कॉलेज में अपनी हुकूमत कायम रखने रखने को लेकर दो छात्र संघ के नेता कॉलेज में अचानक एक दूसरे पर टूट पड़े और दोनों के बीच हुई मारपीट में एक दोनों लहूलुहान हो गए, लेकिन एक छात्र को अधिक चोट आई। हैरत की बात यह रही कि दोनों छात्र प्रिंसिपल के सामने एक दूसरे से मारपीट करते रहे और प्रिंसिपल उन्हें ऐसा करने की बजाय दर्शक बने सब कुछ देखते रहे। बताया जा रहा कि इस लड़ाई में छात्र संघ के नेता को गंभीर चोट आई है।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब कालेज में इस तरह के मारपीट की घटना हुई हो। अक्सर इस तरह के विवाद देखने को मिलता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कालेज में मारपीट की घटना का मामला थाने तक जा पहुंचा, कालेज के प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत थाने में कराई है। ब्यौहारी पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल आर के तिवारी का कहना है कि दो छात्र नेता किसी बात को लेकर कॉलेज में मारपीट करने लगे मारपीट की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है, मामले की शिकायत थाने में की गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...