Friday, September 18, 2026
Home Crime India दो गुटों के बीच हुई मारपीट, एक महिला की मौत, आरोपियों की...

दो गुटों के बीच हुई मारपीट, एक महिला की मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पटना। दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट और पथराव में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। यह घटना धनरुआ थानाक्षेत्र के छोटकी मटिया पर गांव की है। जहां नाली में पानी गिरने की बात को लेकर चंदन प्रसाद और छोटन प्रसाद के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं। पथराव की घटना में देव कुवर देवी को गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उनका बेटा छोटन प्रसाद पत्थर लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनरुआ थाने को दी।

सूचना मिलते ही धनरुआ थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से दो महिलाओं को हिरासत में लिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतका देव कुवर देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल छोटन प्रसाद को इलाज के लिए नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चंदन प्रसाद और छोटन प्रसाद के बीच नाली में पानी गिरने को लेकर कई दिनों से विवाद चल आ रहा है। इसी बीच शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद छोटन प्रसाद ने आरोप लगाया कि चंदन प्रसाद द्वारा अपने गुंडो को बुलाकर गोली चलाई गई है। जबकि पुलिस ने गोली चलाई जाने की बात की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा कि पथराव में छोटन प्रसाद की मां देव कुवर देवी (65) को पत्थर लगा और वह वहीं पर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चंदन प्रसाद अपने आदमियों के साथ गांव से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धनरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार हुए चंदन प्रसाद और उसके आदमियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...